1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Yemen

यमन विद्रोही शिविर पर हवाई हमले में 26 की मौत

Yemen
अदन। यमन की राजधानी के उत्तर-पश्चिम में विद्रोहियों के एक शिविर पर सऊदी नीत गठबंधन के हवाई हमलों में रविवार को कम से कम 26 हुती लड़ाके मारे गए।
 
शिया विद्रोहियों के करीबी सूत्रों ने बताया कि मारे जाने वाले में हज्जाह प्रांत में प्रशिक्षण शिविर का प्रमुख अमार अल-अरब भी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि रॉकेट वाले एक गोदाम को भी निशाना बनाया गया।
 
हुतियों के हाथों रविवार को पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह की हत्या के बाद युद्धग्रस्त देश में उथल-पुथल गहरा गया है। (भाषा)