सम्बंधित जानकारी
- सोशल मीडिया पर लगा टैक्स, FB और WhatApp इस्तेमाल के लिए 1 जुलाई से हर रोज देने पड़ेंगे 3 रुपए से भी ज्यादा...
- दुनिया के सबसे बड़े साफ पानी के मोती की दो करोड़ 51 लाख रुपए में नीलामी
- सिंगापुर के पीएम से मिले मोदी, यहां रुपे कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे भारतीय पर्यटक
- फिलिस्तीनियों को संरक्षण देने वाले प्रस्ताव पर अमेरिका निश्चित करेगा वीटो : हेली
- अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते का किया स्वागत
इंडोनेशिया के मेरापी पर्वत पर फिर फूटा ज्वालामुखी, अलर्ट जारी
जकार्ता। इंडोनेशिया के मेरापी पर्वत में स्थित ज्वालामुखी से भारी मात्रा में और करीब छह किलोमीटर की ऊंचाई तक राख निकली। यह राख करीब दो मिनट तक निकलती रही।
द नेशनल डिजास्टर मिटिगैशन एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि ज्वालामुखी को लेकर पिछले महीने निम्न स्तर का अलर्ट घोषित किया था। ज्वालामुखी के आसपास तीन किलोमीटर के क्षेत्र में आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी जो अभी भी जारी है।
उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी में विस्फोट 8 बजकर 20 मिनट पर हुआ, लेकिन इसके कारण दहशत में आने की जरूरत नहीं है। नजदीकी अदि सुसिप्तो योग्यकर्ता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खुला हुआ है। यह पर्वत योग्यकर्ता शहर के मध्य से 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। जावा में जनसंख्या घनत्व काफी अधिक है।
मेरापी ज्वालामुखी में पिछला विस्फोट 2010 में हुआ था जिसमें 347 लोग मारे गए थे। (भाषा)
अगला लेख
