1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. us-flight-traffic-halted-faa-ground-stop-atc-technical-glitch

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

US Flight Disruption
US Flight Disruption : अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार दोपहर अचानक हवाई यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। देश भर के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर उड़ने वाली विमान सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने यह सख्त कदम एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के प्रमुख केंद्रों में आई एक गंभीर तकनीकी खराबी के बाद उठाया है। हालांकि कुछ ही घंटों में हवाई सेवाएं बहाल हो गई। एटीसी पूरी तरह काम कर रहे हैं। इसके बाद उड़ानों पर से रोक हटा ली गई है। बताया जा रहा है कि यह समस्या पुराने हाईवेयर के खराब होने की वजह से आई थी। ALSO READ: माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: दुनिया भर में आउटलुक, टीम्स और कोपायलट सेवाएं ठप, लाखों यूजर्स परेशान
 

22 ATC केंद्रों में कम्यूनिकेशन सिस्टम फेल

अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह तकनीकी समस्या देश के कुल 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्रों को प्रभावित कर रही है। ये केंद्र विमानों को सुरक्षित रास्ता दिखाने और उनकी आवाजाही को नियंत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। सिस्टम फेल होने के कारण विमानों का नियंत्रण प्रभावित हुआ, जिसके चलते विमानों की आवाजाही रोकना अनिवार्य हो गया। हालांकि, स्थिति को संभालते हुए कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बाद में राहत दी गई है।
 

FAA ने जारी किया 'ग्राउंड स्टॉप' आदेश

सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए FAA ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर देश भर में 'ग्राउंड स्टॉप' (Ground Stop) लागू कर दिया था। विमानन की भाषा में इसका अर्थ यह होता है कि किसी भी आपातकालीन या असाधारण परिस्थिति में विमानों को अगली सूचना तक जमीन पर ही रोक दिया जाता है। इस अचानक आए फैसले के कारण घरेलू उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे एयरपोर्ट्स पर मौजूद हजारों यात्रियों को भारी अनिश्चितता और असुविधा का सामना करना पड़ा।
 

गृह सुरक्षा विभाग की अपील: "घबराने की जरूरत नहीं"

इस हाई-प्रोफाइल तकनीकी संकट पर अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के प्रमुख ने भी मोर्चा संभाला। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि इस स्थिति से डरने या घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उड़ानों पर लगाई गई रोक पूरी तरह से एहतियाती और तकनीकी सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा है।
 
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, जब देशभर में उड़ानों पर रोक लगाई गई, उस समय करीब 3100 विमान अमेरिकी एयरपोर्ट की ओर उड़ान भर रहे थे। FAA की तकनीकी एक्सपर्ट्स टीमें खराबी की असल वजह का पता लगाने और सिस्टम को जल्द से जल्द बहाल करने जुट गई।
 
गौरतलब है कि अमेरिका में इससे पहले जनवरी 2023 में भी एफएए के सिस्टम में खराबी के कारण देशभर में कुछ घंटों के लिए उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी थी।
अगला लेख
4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान