शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अमेरिकी कच्चे तेल के भावों में आई गिरावट, 15 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचा
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (12:37 IST)

अमेरिकी कच्चे तेल के भावों में आई गिरावट, 15 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर जा पहुंचा

crude oil | अमेरिकी कच्चे तेल के भावों में आई गिरावट, 15 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचा
सिंगापुर। कोरोना वायरस प्रकोप और भंडारण क्षमता के न होने के चलते अमेरिकी कच्चा तेल सोमवार को 2 दशक से अधिक के अपने निचले स्तर 15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। एशियाई बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी मानक वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) 19 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 14.73 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।
हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 15.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 4.1 प्रतिशत गिरकर 26.93 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, हालांकि बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ और यह 28.11 डॉलर के भाव पर था। हाल के सप्ताहों में लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों के कारण दुनियाभर में कच्चे तेल की मांग घटी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
योगी अदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह का निधन