सम्बंधित जानकारी
- पुलिसकर्मियों पर जबरदस्त दबाव, अप्रैल के बाद से 30 ने छोड़ी नौकरी
- कश्मीर में पुलिसकर्मियों के इस्तीफे की खबर दुष्प्रचार : गृह मंत्रालय
- ईरान को रुपयों में पेट्रोल का भुगतान करेगा भारत, क्या होगा असर...
- आतंकवादियों के खौफ से कश्मीर में 6 पुलिसकर्मियों ने दिया इस्तीफा
- आतंकवाद को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
ईरान में सैन्य परेड के दौरान आतंकवादी हमला, 24 लोगों की मौत
दुबई। ईरान के पश्चिमोत्तर अहवाज शहर में सेना की परेड के दौरान शनिवार को हुए आतंकवादी हमले में 24 लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी। यह परेड इराक में 1980 में शुरू युद्ध की याद में आयोजित की गई थी।
आतंकवादियों के एक दल ने परेड देखने के लिए बैठे अधिकारियों को लक्ष्य करके हमला किया। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इस बीच मेहर संवाद समिति ने बताया कि इस हमले में कई लोगों की मौत हुई है और अनेक घायल हो गए। देश की राजधानी तेहरान और अन्य स्थानों पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। (वार्ता)
