सम्बंधित जानकारी
- क्या आपकी कुंडली में भी है लंबी उम्र के योग, नहीं तो जानिए लंबी आयु के उपाय
- पहाड़ दरकने से पिथौरागढ़ हाईवे बंद, बड़ी संख्या में लोग फंसे
- हवा में शादी ने बढ़ाई मुश्किल!, Corona Guidelines की उड़ी धज्जियां, DGCA ने लिया यह एक्शन
- धरती पर ‘लॉकडाउन’ वाली शादी से नहीं भरा मन तो इस जोड़े ने आसमान में दोबारा रचा ली शादी, 130 रिश्तेदार हुए शरीक!
- नौतपा 2021 में कब से लगेगा, ये क्या होता है, जानिए
हाईवे पर प्लेन की लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से बची जान
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक प्राइवेट ट्रेनी प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। 2 सीट वाले विमान में किसी तरह की तकनीकी खराबी आने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर प्लेन के पायलट जागृत ने सुरक्षित लैंडिंग करवाई। नारनौल से अलीगढ़ जाते वक्त यमुना एक्सप्रेस-वे जेवर टोल से 10 किलोमीटर पहले ग्लाइडर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
लैंडिंग के दौरान प्लेन में 2 लोग सवार थे। विमान ने अलीगढ़ से हरियाणा के लिए उड़ान भरी। यमुना एक्सप्रेसवे पुल नंबर 72 पर इसकी लैंडिंग कराई गई।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर टू-सीटर ग्लाइडर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के दोनों पायलट सुरक्षित है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्थित जेवर टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर की दूरी पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे तकनीकी खराबी के चलते एक ग्लाइडर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
