1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistani terrorism

आतंक से मुकाबले के लिए पाक और प्रयास कर सकता है: अमेरिका

Pakistan
वॉशिंगटन। अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान और अधिक प्रयास कर सकता है।
 
पेंटागन की मुख्य प्रवक्ता डाना व्हाइट ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘पाकिस्तान के संबंध में, हम मानते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए और कुछ कर सकता है। पाकिस्तान को इस संबंध में अधिक करने का एक मौका है।’
 
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और समुद्री सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर अमेरिका भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम क्षेत्रीय सुरक्षा के संबंध में कई मुद्दों पर एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।' (भाषा)
अगला लेख
गूगल ने बनाया होली का डूडल