Fri, 17 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korea warns USA

अमेरिका की इस हरकत से फिर भड़का उत्तर कोरिया, दी यह चेतावनी

North Korea
सोल। उत्तर कोरिया की सेना ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया की सेनाओं के वार्षिक अभ्यास को लेकर एक बार फिर चेतावनी दी है। उत्तर कोरिया इसे आक्रामक अभ्यास करार देता रहा है।
 
प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी बलों के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस सहित शीर्ष अमेरिकी जनरलों के दक्षिण कोरिया का दौरा करने के बीच उत्तर कोरिया ने यह चेतावनी दी। अमेरिकी जनरल आज दिन में दक्षिण कोरिया में अमेरिकी मिसाइल-रक्षा प्रणाली के एक विवादास्पद स्थल का दौरा करेंगे।
 
उत्तर कोरिया की सेना ने कहा कि वह सोमवार से शुरू हुए ‘उल्ची फ्रीडम गार्डियन’ अभ्यास के मद्देनजर अमेरिका से बदला लेने और उसे सबक सिखाने के लिए निर्मम कार्रवाई करेगी।
 
पहले भी उत्तर कोरिया अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया की सेनाओं के बड़े सैन्य अभ्यास करने पर ऐसी ही चेतावनी दे चुका है। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
तीन तलाक खत्म, मुस्लिम महिलाओं के हक में बड़ा फैसला