बड़ा खुलासा, क्या इंसान को किसी दूसरे ग्रह से पृथ्वी पर लाए थे एलियन? New human evolution research claims humans come from mars
Photo - Twitter
इसी बीच वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मनुष्य की उत्पत्ति लाखों वर्षों पूर्व मंगल गृह (Mars) पर हुई थी और एलियन ही उन्हें पृथ्वी पर लेकर आए। यूके की मैगजीन में हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मानव की उत्पत्ति से जुड़ा 95 प्रतिशत डेटा इतिहास की पुस्तकों में रिकॉर्ड नहीं किया गया है। इसका कारण ये था कि उस समय के लोग अपनी भावनाओं को लिखकर प्रकट करने योग्य नहीं थे।
वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि मनुष्यों को एलियन ही मंगल गृह से पृथ्वी पर लाए थे। उनका कहना है कि पूर्व-ऐतिहासिक होमो सेपियंस हमसे कई अधिक उन्नत थे। इसके अलावा गुफाओं में मिले चित्र इस बात की ओर संकेत करते हैं कि पहले मनुष्यों का संपर्क 'Extra-Terrestrials' या अन्य ग्रहों के प्राणियों से भी था।
वैज्ञानिकों ने बताया कि पहले पृथ्वी की तरह मंगल गृह पर भी महासागर और नदियां थी। कहा जा सकता है कि वहां जीवन हो और इंसान की उत्पत्ति भी वहीं हुई हो। उत्पत्ति के लाखों वर्ष बाद मनुष्यों ने लिखना-पढ़ना सीखा। मनुष्यों के विज्ञान से अवगत ना होने के कारण एलियन टेक्नोलॉजी के माध्यम से मनुष्यों को मंगल से पृथ्वी पर लाया गया।
इस रिसर्च के सभी सबूतों को वैज्ञानिकों ने अभी पब्लिक नहीं किया है। लेकिन, इस थ्योरी को में विश्वास करने वालों की संख्या बहुत अधिक है।
