शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. nepal curfew relax sushila karki can be intrim pm
Last Modified: काठमांडू , शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 (10:24 IST)

सुशीला कार्की बन सकती हैं अंतरिम प्रधानमंत्री, क्या है आज नेपाल का हाल?

नेपाल में लोगों को आज कर्फ्यू से राहत मिली। सुशीला कार्की हो सकती है देश की नई अंतरिम प्रधानमंत्री। बैठक में आज भी मंथन जारी

sushila karki
Nepal PM Sushila Karki : नेपाल में लोगों को राहत देने के लिए सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील दी गई है इसके बाद शाम 5 बजे तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू रहेंगे। फिर कर्फ्यू में 2 घंटे की ढील दी जाएगी इसके बाद शाम 7 बजे से अगली सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को नेपाल की कार्यवाहक सरकार का प्रमुख नियुक्त किए जाने की संभावना है, जो आंदोलनकारी समूह की मांगों को पूरा करते हुए देश में नए सिरे से चुनाव कराएंगी। ALSO READ: Sushila Karki : कौन हैं सुशीला कार्की, जो बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री
 
सरकार विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वाले ‘जेन जेड’ समूह के प्रतिनिधियों, सेना प्रमुख और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सहित विभिन्न हितधारकों के बीच आज सुबह 9 बजे बैठक फिर शुरू हु्ई। हालांकि वार्ता के कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आए। वर्ष 1997 से लेकर 2012 तक के बीच जन्में युवाओं को प्राय: जेन जेड पीढ़ी के नाम से जाना जाता है।
 
बताया जा रहा है कि युवाओं के नेतृत्व वाले जेन जेड समूह ने नए प्रधानमंत्री पद के लिए कार्की के नाम का प्रस्ताव रखा है। राष्ट्रपति पौडेल शुक्रवार को कार्की को नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री नियुक्त कर सकते हैं। राष्ट्रपति के करीबी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति वर्तमान राजनीतिक गतिरोध से बाहर निकलने का रास्ता खोजने के लिए विभिन्न राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ संवैधानिक विशेषज्ञों के साथ परामर्श कर रहे हैं।
 
नई सरकार बनाने के लिए 2 विकल्पों पर विचार किया गया है, संसद भंग करना या उसे बरकरार रखना। हालांकि, आंदोलनकारी समूह संवैधानिक ढांचे के भीतर समाधान खोजने पर सहमत हो गया है।
 
भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को ‘जेन-जेड’ द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों की मौत के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके कार्यालय में घुस गए थे जिसके तुरंत बाद मंगलवार को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध सोमवार रात हटा लिया गया था।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
नेपाल में न्यायालय भी क्यों है जनता के निशाने पर?