बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. N. Korea
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (11:11 IST)

उ. कोरियाई परमाणु मुद्दे का सैन्य विकल्प समाधान नहीं : चीन

उ. कोरियाई परमाणु मुद्दे का सैन्य विकल्प समाधान नहीं : चीन - N. Korea
बीजिंग। चीन ने कहा है कि उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए और सैन्य विकल्प किसी भी सूरत में इसका समाधान नहीं है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सैन्य विकल्प संबंधी बयान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। ट्रंप ने कहा था कि उत्तर कोरिया के लिए सैन्य समाधान बहुत ही विनाशकारी होगा। कांग ने कहा कि इस संकट का हल आपसी बातचीत से निकाला जाना चाहिए। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
दिल्ली में 11 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़, बुजुर्ग गिरफ्तार