Thu, 25 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Manchester bomb blast

मैनचेस्टर बम विस्फोट : संदिग्ध के भाई, पिता को लीबिया ने किया गिरफ्तार

Manchester bomb blast
ब्रिटेन के शहर मैनचेस्टर में बम विस्फोट करने के मामले में संदिग्ध व्यक्ति के एक भाई और पिता को लीबिया ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी संदिग्ध के एक संबंधी एवं सुरक्षा सूत्रों ने बुधवार को दी।
 
पारिवारिक सूत्रों ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि खुफिया एजेंसियों ने हाशम अब्दी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया जिसका जन्म अपने भाई सलमान की तरह ब्रिटेन में हुआ था। जीएनए का समर्थन करने वाले बलों में से एक ने अपने फेसबुक पेज पर हाशम अब्दी को हिरासत में लेने के बाद उसकी एक फोटो पोस्ट की।
 
लीबिया में राष्ट्रीय समझौते की सरकार (जीएनए) की पुलिस के एक प्रवक्ता अहमद बिन सलेम ने कहा कि (संदिग्ध के) पिता रमजान अब्दी को भी हाल में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि भाई को सलमान अब्दी की हमले की साजिश की जानकारी थी और दोनों भाई इस्लामिक स्टेट समूह के सदस्य थे।
 
संदिग्ध के एक संबंधी ने बताया कि सलमान सोमवार को बम विस्फोट से 4 दिन पहले लीबिया से मैनचेस्टर गया था। इस हमले में 22 लोगों की मौत हुई थी। उसने कहा कि उसके पिता चाहते थे कि वह लीबिया में ही रहे लेकिन सलमान ने मैनचेस्टर जाने की जिद की थी। संदिग्ध हमलावर की पहचान 22 वर्षीय सलमान अब्दी के रूप में हुई है जिसका जन्म मैनचेस्टर में हुआ था। उसके माता पिता लीबिया के नागरिक हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कुमारस्वामी ने बेनामी संपत्तियों के आरोपों को किया खारिज