बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Kabul Blast
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (18:46 IST)

अफगानिस्तान में शिया मस्जिद के पास धमाका

अफगानिस्तान में शिया मस्जिद के पास धमाका - Kabul Blast
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को एक शिया मस्जिद के समीप हुए जोरदार विस्फोट में अनेक लोगों के मारे जाने की आशंका है। सुरक्षा अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी है।
 
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि यह विस्फोट हुसैनिया मस्जिद के समीप काला-ए-फतेउल्लाह क्षेत्र में हुआ और इसमें कईं लोगों के मारे जाने की आशंका हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो हमलावर मारे गए हैं।
 
इटली की आपातकालीन सेवा की ओर से चलाए जा रहे अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि विस्फोट के बाद पांच घायलों को इलाज के लिए लाया गया जबकि एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस विस्फोट में कम से कम आठ या नौ लोगों के हताहत होने की आशंका हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नेपाल की 3 साल की तृष्णा को 'देवी' का दर्जा दिया गया