सम्बंधित जानकारी
- ब्रिटेन हुआ चौकन्ना, रूस बना आईएस और अलकायदा से बड़ा खतरा
- पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में शक्तिशाली विस्फोट, 3 सिखों समेत 31 की मौत, 40 घायल
- कराची में चीनी दूतावास के पास हमला, 2 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 3 आतंकी ढेर
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, खशोगी की हत्या के लिए दुनिया जिम्मेदार
- खुलासा, फेसबुक विज्ञापनों ने ट्रंप को राष्ट्रपति बनाने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
ईरान में भूकंप से घायल होने वालों की संख्या हुई 634
तेहरान। ईरान के पश्चिमी हिस्से में रविवार की रात आए 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप की वजह से घायल लोगों संख्या बढ़कर 634 हो गई है। देश के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी।
सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकतर लोगों को तुरंत ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, क्योंकि उन्हें मामूली चोटें ही आईं थीं। भूकंप का केंद्र इराक की सीमा के करीब ईरान के पश्चिमी हिस्से में केरमनशाह प्रांत के सरपोल-ए-जहाब के पास था।
इसी जगह पिछले साल भी भूकंप आया था जिसमें 600 से अधिक लोग मारे गए हैं। इस त्रासदी की वजह से कई लोग अब तक बेघर हैं। 7.3 तीव्रता के इस भूकंप में 9,000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। ईरान भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील स्थान पर स्थित है और यहां औसतन हर दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। (भाषा)
