सम्बंधित जानकारी
- फेसबुक ने कर दी बड़ी गलती, सर्वर पर प्लेन टेक्स्ट में रखे पासवर्ड
- फेसबुक सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़कर नरेन्द्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता
- न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने फेसबुक को 'नैतिक रूप से दिवालिया' करार दिया
- फेसबुक का ऑस्ट्रेलिया में विदेशी चुनावी विज्ञापनों पर प्रतिबंध का निर्णय
- फेसबुक की पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 103 पेजों, ग्रुपों और अकाउंटों को हटाया
पासवर्ड सुरक्षा में चूक, लाखों इंस्टाग्राम यूजर्स पर पड़ा असर
सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने यह बात स्वीकार की है कि पॉसवर्ड सुरक्षा में हुई चूक के कारण प्रभावित होने वाले इंस्टाग्राम यूजर्स की संख्या चार सप्ताह पूर्व लगाए गए अनुमान से भी अधिक है।
सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने मार्च के आखिरी में बताया था कि उसने अनजाने में सामान्य टेक्सट में पासवर्ड संग्रहित कर लिए थे जिसके कारण उसके हजारों कर्मचारियों के लिए उन्हें खोजना संभव हो गया। उसने बताया कि पासवर्ड आंतरिक कंपनी सर्वर पर संग्रहित किए गए थे और किसी बाहरी व्यक्ति की उस तक पहुंच नहीं थी।
फेसबुक ने एक ब्लॉग में बताया कि अब यह अनुमान है कि सुरक्षा चूक के कारण लाखों इंस्टाग्राम यूजर्स प्रभावित हुए हैं। पूर्व में यह संख्या कुछ हजार बताई गई थी। (भाषा)
