सम्बंधित जानकारी
- भारत बना दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी, ब्रिटेन को पछाड़ा
- कर्नाटक भाजपा की कोर कमेटी बैठक में शामिल हुए पीएम नरेन्द्र मोदी
- NDMC ने दी जानकारी, लुटियन दिल्ली क्षेत्र में पिछले 3 साल में 350 पेड़ हुए नष्ट
- ममता के भतीजे अभिषेक की अमित शाह को चुनौती, कहा- सिर्फ चुनी सरकारें गिराना आपका काम
- शिवराज इंदौर में, 'तेरा वैभव अमर रहे मां', भारतमाता के जयकारों से गूंज उठा अभय प्रशाल
गोर्बाचेव का अंतिम संस्कार शनिवार को, पुतिन नहीं होंगे शामिल
मॉस्को। सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन या कोई अन्य शीर्ष अंतरराष्ट्रीय नेता अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होगा। पुतिन ने गुरुवार को गोर्बाचेव के ताबूत पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। यदि क्रेमलिन गोर्बाचेव के लिए राजकीय अंतिम संस्कार की घोषणा करता तो पुतिन का आधिकारिक समारोह में शामिल न होना अजीब लगता।
अंतिम संस्कार में पुतिन के शामिल नहीं होने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि राष्ट्रपति के कई कार्यक्रम पहले से तय हैं। गोर्बाचेव का मंगलवार को निधन हो गया था। वे 91 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को मॉस्को के नोवोडदेविची कब्रिस्तान में उनकी पत्नी रायसा के ताबूत के पास दफनाया जाएगा।
यदि क्रेमलिन गोर्बाचेव के लिए राजकीय अंतिम संस्कार की घोषणा करता तो पुतिन का आधिकारिक समारोह में शामिल न होना अजीब लगता। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने पर क्रेमलिन को विदेशी नेताओं को भी इसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजना पड़ता, लेकिन यूक्रेन से संघर्ष और पश्चिमी देशों के साथ तनाव के बीच वह ऐसा संभवत: नहीं करना चाहता।(भाषा)
