बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. firing in california
Written By
Last Modified: गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 (12:14 IST)

कैलिफोर्निया में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, 5 की मौत, खुद को मारी गोली

कैलिफोर्निया में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, 5 की मौत, खुद को मारी गोली - firing in california
बेकर्सफील्ड। कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में एक बंदूकधारी ने अपनी पत्नी सहित पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली।


केर्न काउंटी के शेरिफ डोनी यंगब्लड ने बताया कि गोलीबारी की घटना बुधवार शाम 5.30 बजे से थोड़ा पहले एक व्यापारिक स्थल और एक घर में हुई। बेकर्सफील्ड लॉस एंजिलिस से करीब 90 मील उत्तर में है। घटना और पीड़ितों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
डूसू चुनाव : छात्रों के बीच झड़प के वोटों की गिनती स्थगित