सम्बंधित जानकारी
- Instagram चलाने पर अब खर्च नहीं होगा आपका डेटा, आया नया फीचर
- 'जय श्रीराम' के नारे पर ममता बनर्जी ने फेसबुक पर BJP को दिया जवाब
- सावधान, फेसबुक के बाद अब इंस्टाग्राम का डाटा भी चोरी, लाखों दिग्गजों को लगा झटका
- लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर Facebook की वन स्ट्राइक पॉलिसी, उल्लंघन करने पर बैन हो जाएगा अकाउंट
- अगर आपने भी अभी तक Whatsapp अपडेट नहीं किया तो हो जाएं सावधान, क्योंकि
Facebook। फेसबुक ने हुवावेई पर लगाई फोन में पहले से एप इंस्टाल करने पर रोक
लंदन। फेसबुक ने हुवावेई द्वारा बेचे जाने वाले स्मार्टफोनों में पहले से उसके एप को इंस्टाल करने पर रोक लगा दी है। उसने यह निर्णय अमेरिका के प्रतिबंधों के मद्देनजर उठाया है।
फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि उसने हुवावेई को उसके फोन में डालने के लिए सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने पर रोक लगा दी है। ऐसा उसने अमेरिकी प्रतिबंधों की हालिया समीक्षा के बाद किया है।
मौजूदा समय में जिन लोगों के पास पहले से हुवावेई का फोन है और उसमें फेसबुक का एप इंस्टाल है, वे इसका इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हुवावेई का नया फोन खरीदने वाले ग्राहक खुद से फेसबुक का इंस्टाल करने में सक्षम होंगे या नहीं?
