सम्बंधित जानकारी
- क्यों कौतूहल पैदा करने वाला है क्षुद्र ग्रह 2023 बीयू का पृथ्वी के करीब से गुजरना
- IMF ने पाया पाकिस्तान के बजटीय अनुमानों में 2,000 अरब रुपए का उल्लंघन
- अब अल्लाह बनाएंगे पाकिस्तान को अमीर, डार ने इमरान पर फोड़ा बदहाली का ठीकरा
- स्मृति ईरानी बोलीं, पीएम मोदी ने महिलाओं के विकास को अपनी सरकार के मुख्य एजेंडे में शामिल किया
- अमेरिकी सेना के हमले में आईएसआईएस सरगना बिलाल अल सुदानी मारा गया
भूकंप के तेज झटकों से थर्राया ईरान, 7 की मौत, 400 घायल
तेहरान। ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत में शनिवार रात भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप से 7 लोगों की मौत हो गई और 400 लोग घायल। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई।
ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। पड़ोसी पूर्वी अजरबैजान की प्रांतीय राजधानी तबरेज सहित कई शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भूकंप क्यों आते हैं? भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है। पर्यावरण का चक्र बिगड़ने पर भी भूकंप के मामले पहले से अधिक हो गए है। दरअसल, धरती के अंदर 7 प्लेट्स होती हैं जो घुमती रहती है। इसे अंग्रेजी में प्लेट टैक्टॉनिकक और हिंदी में प्लेट विवर्तनिकी कहते हैं। जहां पर ये प्लेट्स टकाराती हैं, वहां जोन फॉल्ट लाइन फॉल्ट होता है। जब बार- बार प्लेट्स टकाराती है तो कोने मुड़ने लगते हैं। और ज्यादा दबाव बनने पर प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में धरती से ऊर्जा बाहर आने की कोशिश करती है, जिससे रफ्तार बिगड़ती है। और भूकंप की स्थिति पैदा होती है। हालांकि पूरी दुनिया में सबसे अधिक भूकंप जापान में आते हैं। लेकिन वहां पर नुकसान को कम करने के लिए भी प्रयास सबसे अधिक हुए है।
भूकंप आने पर कैसे बचाएं जान : भूकंप की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। लेकिन नए घरों को भूकंप को ध्यान में रखते हुए निर्माण करें। मकान बनाने से पहले जमीन की जांच कर लें। क्या वह भूकंप को ध्यान में रखते हुए मकान बना सकते हैं या नहीं। वहीं अगर अचानक से भूकंप आ जाएं तो सब पहले खुले मैदान में जाए। घर में ही फंस गए हों तो टेबल या बेड के अंदर छिप जाएं। छत पर भी जा सकते हैं या घर के किसी कोने में खड़े हो जाएं। लेकिन खतरों से खाली विकल्प है घर से बाहर निकल जाएं।
Edited by : Nrapendra Gupta
