1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. earthquake in Iran

ईरान में भूकंप, कई लोग घायल

earthquake
दुबई। ईरान की राजधानी तेहरान के पास बुधवार को भूकंप आने के बाद एक व्यक्ति की हृदयाघात से मौत हो गई और कम से कम 56 लोग घायल हो गए। 
 
संवाद समिति इरना के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र तेहरान के 50 किलोमीटर पश्चिम में रहा। भूकंप का झटका महसूस होने के बाद घरों से निकलने की आपाधापी में 56 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। (वार्ता)
 
 
अगला लेख
मनरेगा ‍में मिला साढ़े चार करोड़ लोगों को रोजगार