सम्बंधित जानकारी
- चंद्रयान-1 को मिली बड़ी सफलता, चंद्रमा पर मिला बर्फ
- शादीशुदा लोगों को कम होता है हृदय रोग का खतरा
- धरती से डायनासोर का सफाया करने वाले क्षुद्रग्रह के टक्कर वाले स्थल के पास जीवन तेजी से लौटा
- मध्यप्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, सोलर रेडिएशन से कई शहरों में पारा 45 डिग्री...
- अंटार्कटिका के ग्रीन हाउस में उगे खीरा, मूली
डीएनए विश्लेषण से चल सकता है पता कि कैसे दिखते थे डायनासोर
लंदन। वैज्ञानिकों ने डायनासोर की ज्ञात लोकप्रिय प्रजातियों वेलोसिरैप्टर और टी-रेक्स की डीएनए की पूरी संरचना को पूरी तरह डिकोड कर लिया है। इस प्रगति से आने वाले समय में यह समझने में मदद मिल सकती है कि प्रागैतिहासिक काल के विशालकाल जीव वास्तव में कैसे दिखते थे?
ब्रिटेन के केंट विश्वविद्यालय के डैरेन ग्रिफिन की अगुवाई वाली अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने विभिन्न प्रजातियों खासकर पक्षियों और कछुओं के जीनोम का अध्ययन किया।
'नेचर कम्युनिकेशन्स' जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में दिखाया गया है कि समय के साथ किस प्रकार सरीसृप जीवों के क्रोमोसोम में परिवर्तन हुआ।
