Hanuman Chalisa
Wed, 5 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. chinese media reaction over dera issue

चीन का भारत को तंज, कहा- पहले डेरा देखो फिर डोकलाम

china
बीजिंग। डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट सोमवार को बलात्कार मामले में सजा सुनाएगी। इस बीच चीन ने इस मामले में कूदते हुए तंज किया है। चीन के सरकारी मीडिया ने अपने लेख में लिखा है कि भारत आंतरिक हिंसा से ध्यान भटकाने के लिए डोकलाम विवाद का इस्तेमाल कर रहा है।
 
चीनी मीडिया ने पंचकूला हिंसा पर तंज कसते हुए कहा कि भारत पहले अपनी आंतरिक समस्या सुलझाए। साथ ही अखबार ने डोकलाम से भारत को सेना हटाने को भी कहा।
 
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख के कहा गया है कि डेरा हिंसा ने भारत की आंतरिक समस्याओं को उजागर कर दिया है। साथ ही इस लेख में कहा गया है कि हम चिंतित हैं कि भारत आंतरिक हिंसा से ध्यान भटकाने के लिए डोकलाम विवाद का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि लेख में इस संभावना के सबूत होने से इंकार किया है। 
 
इस लेख में कहा गया है, 'हम उम्मीद करते हैं कि भारत जल्द से जल्द चीनी क्षेत्र से अपने जवान हटाए और अपनी आंतरिक समस्या पर ध्यान दे।'
 
लेख में लिखा है कि डेरा हिंसा भारत का आंतरिक मामला है। साथ ही लेख में कहा गया है कि चीन को उम्मीद है कि भारत इस मसले को जल्द सुलझा लेगा। ग्लोबल टाइम्स में छपे लेख में कहा गया है कि डेरा सच्चा सौदा की प्रसिद्धि और ताजा हिंसा ने भारत की राजनीतिक और सामाजिक समस्या को सबके सामने उजागर कर दिया है। साथ ही ग्लोबल टाइम्स के इस लेख में भारत में बाबाओं के इतने ताकतवर बन जाने को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। साथ ही भारत के मॉर्डनाइजेशन पर भी सवाल उठाए गए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि डोकलाम में भारत और चीन के बीच लंबे समय से गतिरोध चल रहा है। चीन लगातार भारत से सेना हटाने की मांग करता रहा है। वहीं, भारत ने हर बार कहा है कि शांति बहाली के बाद ही बिना किसी शर्त के सेना हटाई जाएगी। (एजेंसी)
ये भी पढ़ें
सिएरा लियोन में बाढ़ और भूस्खलन से 1,000 लोगों की मौत