सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में भीख मांगना अब अपराध नहीं
- कावड़ यात्रा में गुंडों का सितम...हजारों की आस्था पर भारी कुछ लोगों की 'गुंडागर्दी'
- आईपीएल पर पैसों की बरसात, ब्रांड वैल्यू बढ़कर 6.3 अरब डॉलर
- राफेल सौदे की हो कैग ऑडिट की मांग, शौरी, सिन्हा और भूषण ने उठाए सवाल
- प्रधानमंत्री बनने के बाद यहां होगा इमरान खान का ठिकाना
ट्रेडवॉर, चीन का अमेरिका को बड़ा झटका, 16 अरब डॉलर के उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाया
बीजिंग। चीन ने करीब 16 अरब डॉलर के अतिरिक्त अमेरिकी उत्पादों पर बुधवार को जवाबी शुल्क लगा दिया। इससे विश्व की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं का व्यापार युद्ध और गहरा गया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इससे पहले कहा था कि वह चीन के 16 अरब डॉलर के अतिरिक्त आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। चीन ने इसी का जवाब दिया है।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि नये शुल्क 23 अगस्त से प्रभावी होंगे। (भाषा)
