सम्बंधित जानकारी
- बड़ा फैसला : चीन-पाकिस्तान के साथ बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग नहीं लेगा भारत
- 90% फीसदी चीनी भारत पर सैन्य कार्रवाई के समर्थक, मोदी को भी पसंद करते हैं आधे लोग
- चीन-पाक को धूल चटाने के लिए भारत लांच कर रहा है प्रोजेक्ट चीता, आसमान से ही कर देगा दुश्मन को तबाह
- नेपाल में नए नियम... चीनी राजदूत ‘हाओ यांकी’ अब कैसे मिलेंगी प्रधानमंत्री ‘ओली’ से?
- दक्षिण चीन सागर में चीन ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका नाराज
चीन क्यों बनाना चाहता है नया 'समाजवादी तिब्बत'?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तिब्बत को एक ‘नया आधुनिक समाजवादी’ क्षेत्र बनाने, वहां अलगाववाद के खिलाफ एक ‘अभेद्य दीवार’ का निर्माण करने और तिब्बती बौद्ध धर्म का सिनीकरण करने का आह्वान किया है।
चीन के आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार ‘तिब्बत वर्क’ पर सातवें केंद्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए शी जिनपिंग ने कहा कि ऐसे तिब्बत का निर्माण करने के प्रयास किए जाने चाहिए, जो संयुक्त, संपन्न, सांस्कृतिक रूप से उन्नत, समरसता से पूर्ण और सुंदर हो।
नए दौर में तिब्बत पर शासन करने की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों को पूर्ण रूप से लागू करने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए चीनी राष्ट्रपति ने विस्तार से दिए गए अपने भाषण में कहा कि नए आधुनिक समाजवादी तिब्बत के निर्माण के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
शी जिनपिंग ने तिब्बती बौद्ध धर्म के सिनीकरण की बात भी कही। सिनीकरण का अर्थ है, गैर चीनी समुदायों को चीनी संस्कृति के अधीन लाना और इसके बाद समाजवाद की अवधारणा के साथ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक व्यवस्था उस पर लागू करना।