Sun, 14 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China

चीन में नवपाषाण युग के 19 मकबरे मिले

China
बीजिंग। चीन के उत्तर-पूर्वी हेइलोंगजियांग प्रांत में नवपाषाण युग के 19 मकबरे और 400 से ज्यादा सांस्कृतिक अवशेष मिले हैं। पुरातत्व विज्ञान के प्रांतीय संस्थान ने शुक्रवार को बताया कि ज्यादातर अवशेषों में करीब 9,000 साल पुराने पत्थर के पात्र और बर्तन हैं।
 
चीन और रूस के बीच बहने वाली वुसुली नदी की सीमा पर राओहे काउंटी के शिआयोनांशान खंडहरों में ये मकबरे पाए गए हैं। इस खोज से क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति के अध्ययन में मदद मिल सकती है।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने संस्थान से जुड़े ली योकियान के हवाले से कहा कि उस समय की निर्माण क्षमता के मद्देनजर इन मकबरों को बनाना मुश्किल रहा होगा। इन मकबरों की खोज से यह साबित हो गया है कि उस समय वहां मनुष्य रहते थे। नवपाषाण युग मानव प्रौद्योगिकी के विकास की अवधि थी जिसकी शुरुआत करीब 15,200 ईसा पूर्व से हुई थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
हनीप्रीत की सूचना दो, एक लाख इनाम पाओ...