सम्बंधित जानकारी
- ब्रिटिश संसद में उठा कठुआ गैंगरेप का मामला
- महाराष्ट्र की जातीय हिंसा को कैसे समझें...
- मृत सागर के पास भारी बारिश से बाढ़, 18 लोगों की डूबने से मौत, मृतकों में स्कूली बच्चे और शिक्षक शामिल
- ट्रंप के सेलफोन विवाद पर व्हाइट हाउस ने किया खुलासा, न्यूयॉर्क टाइम्स को दी चुनौती
- हाफिज सईद को पाकिस्तान सरकार से बड़ी राहत, प्रतिबंधित संगठनों की सूची से हटे उसके संगठन
ब्रिटिश सेना के सभी पदों के लिए आवेदन कर सकेंगी महिलाएं, दिसंबर से होगी शुरुआत
लंदन। ब्रिटेन की सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि महिलाएं अब जल्द ही ब्रिटिश सेना के किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकेंगी, जिनमें एसएएस जैसी प्रतिष्ठित इकाई भी शामिल है।
इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए ब्रिटेन के रक्षामंत्री गेविन विलियमसन ने कहा कि सेना में पहले से ही काम कर रहीं महिलाएं अब उसमें महत्वपूर्ण पदों को संभालकर अपनी भूमिका निभा सकेंगी। इस बीच, उन्होंने कहा कि नई भर्ती के तहत महिलाएं उन पदों के लिए दिसंबर से आवेदन कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि इनमें रॉयल मरीन्स जैसी शाखाएं भी शामिल हैं, जिसके बुनियादी प्रशिक्षण अगले साल अप्रैल में शुरू होने जा रहे हैं। प्रशिक्षण मिल जाने के बाद महिला सैनिक ‘स्पेशल एयर सर्विस (एसएएस)’ जैसी सेना की महत्वपूर्ण इकाइयों में शामिल होने की कोशिश कर सकती हैं। (वार्ता)
