सम्बंधित जानकारी
- UP में जयमाला पर दुल्हन ने की थप्पड़ों की बौछार, जानिए क्या है मामला...
- दुल्हन ने भरा दूल्हे की मांग में सिंदूर, कन्यादान की जगह हुआ कुंवरदान
- पैंगोंग लेक में चलाई SUV, लोगों का गुस्सा फूटा, देखें वीडियो
- शुतुरमुर्ग की साइकिल सवारों से रेस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- शख्स के बैठते ही बाइक के हुए 2 टुकड़े, वीडियो हुआ वायरल
नाले में गिरे नेताजी, उद्घाटन के दौरान टूटा पुल
मैक्सिको के क्वेर्निवाका शहर के मेयर जब नदी के ऊपर बने एक फुटब्रिज का उद्घाटन कर रहे थे। इसी बीच पुल टूट गया और मेयर समेत करीब 2 दर्जन लोग नीचे नाले में गिर गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
खबरों के अनुसार, क्षमता से ज्यादा लोगों के पुल पर चढ़ जाने की वजह से यह घटना हुई है। पुल टूटने के बाद शहर के काउंसिल मेंबर्स और दूसरे लोकल अधिकारी 3 मीटर नीचे नाले में गिर पड़े। इस दौरान कई लोगों को चोटें लगीं, जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई लोग नाले में गिरे नजर आ रहे हैं। उन लोगों को वहां से निकालने का काम भी चल रहा है। गौरतलब है कि वुडन बोर्ड्स तथा मेटल चेंस से बने इस पुल को फिर से तैयार किया गया था।
फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया
फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया
