सम्बंधित जानकारी
- 14 to 20 October 2019 Weekly Horoscope : क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे
- मेष- संपत्ति में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा
- जानिए नए सप्ताह के नए सितारे
- अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया लोगों के व्हाट्सएप मैसेज पढ़ना चाहते हैं
- October Weekly Horoscope 2019 : जानिए बारह राशियां और सप्ताह का भविष्यफल
Bill McDermott | सैप के सीईओ बिल मैकडेरमॉट ने छोड़ा पद
बर्लिन। जर्मनी की सॉफ्टवेयर निर्माता सैप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बिल मैकडेरमॉट ने अपना पद छोड़ दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सैप ने बयान में कहा कि मैकडेरमॉट ने कंपनी के साथ अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने और अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। उनकी जगह निदेशक मंडल की सदस्य जेनिफर मॉर्गन और क्रिश्चियन क्लेन लेंगे।
दोनों सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में काम करेंगे। कंपनी ने मैकडेरमॉट के अचानक से पद छोड़ने का कारण नहीं बताया है। वे 2002 में कंपनी से जुड़े थे और 2010 से सीईओ थे।
