सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका में 2 विमानों की टक्कर में कम से कम 8 लोगों की मौत
- अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के लिए बुरी खबर, वापस भेजा जा सकता है घर
- तथ्यों की जांच : वायरस के 99% मामलों को मामूली बताने का ट्रंप का दावा गलत
- Corona संक्रमण के मामले में रूस को पीछे छोड़कर भारत दुनिया का तीसरा देश बना
- डोनाल्ड ट्रंप ने 244वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा- भारत से प्यार करता है अमेरिका
American Students | मिस्र में 486 दिन तक कैद में रहने के बाद अमेरिकी छात्र रिहा
काहिरा। मिस्र में बिना किसी सुनवाई के तकरीबन 500 दिन तक हिरासत में रहने के बाद एक अमेरिकी मेडिकल छात्र को अमेरिका वापस जाने के लिए रिहा कर दिया गया है।
अमेरिका के विदेश विभाग ने सोमवार को बताया कि छात्र की रिहाई की पैरवी करने वाले 'फ्रीडम इनिशिएटिव' समूह के अनुसार उसकी पहचान मोहम्मद अमाशाह के तौर पर हुई है। वह न्यूजर्सी में जर्सी सिटी का रहने वाला है और उसके पास मिस्र एवं अमेरिका की दोहरी नागरिकता है। उसकी रिहाई ट्रंप प्रशासन के दबाव के कारण हुई है।
विदेश विभाग ने कहा कि हम मिस्र की हिरासत से अमेरिकी नागरिक मोहम्मद अमाशाह की रिहाई का स्वागत करते हैं और उसके स्वदेश आने में सहयोग के लिए मिस्र को धन्यवाद देते हैं। (भाषा)
