Mon, 20 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. America Frog Great Basin

अमेरिका में मेंढक की 3 नई प्रजातियां मिलीं

America
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने अमेरिका स्थित नेवादा के ग्रेट बेसिन में टोड मेंढक की 3 नई प्रजातियों की खोज की है। ये मेंढक 6.5 लाख साल से अलग-थलग रह रहे हैं और संभवत: पहले ही विलुप्त होने के कगार पर हैं।

जल और थल दोनों में रह सकने वाले इन नए मेंढकों की खोज अमेरिका में अपने आप में दुर्लभ है, क्योंकि वर्ष 1985 के बाद से अब तक मेंढकों की सिर्फ 3 ही नई प्रजातियां खोजी जा सकी हैं।
 
अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा में प्रोफेसर डिक ट्रेसी ने कहा कि हमें बेहद रेगिस्तानी इलाके से घिरे छोटे जलीय स्थानों पर टोड (एक प्रकार के मेंढक) मिले हैं। ये एकदम नई प्रजातियां हैं, जो अन्य प्रजातियों से 6.5 लाख साल से अलग हो गई थीं। 3 नई प्रजातियों के नाम हैं- डिक्सी वैली टोड, रेलरोड वैली टोड और हॉट क्रीक टोड। ये भौगोलिक तौर पर एक-दूसरे से जुड़े नहीं हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
जयपुर में पूरी हुई डॉ. कलाम की मोम की प्रतिमा