1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. America Air Attack Libya

अमेरिका ने लीबिया में हवाई हमले किए, 17 आतंकवादी मरे

America
अमेरिका ने लीबिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों को निशाना  बनाकर 6 हवाई हमले किए जिसमें 17 आतंकवादी मारे गए हैं।
 
अमेरिकी सेना की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि सिरते शहर में  आतंकवादियों के एक शिविर को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए हैं जिसमें 17  आईएस के आतंकवादी मारे गए हैं तथा उनके 3 गाड़ियों को नेस्तनाबूद किया गया है।
 
गौरतलब है कि आईएस ने सिरते शहर पर 2015 में कब्जा कर लिया था लेकिन सेना ने  पिछले साल दिसंबर में इस शहर को आतंकवादियों से कब्जे से छुड़ा लिया था। (वार्ता)
अगला लेख
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स औंधे मुंह गिरा