1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Afghan security forces, suicide attacks

अफगान सुरक्षाबलों पर आत्मघाती हमले, 10 की मौत

Afghan security forces
जलालाबाद। अफगान सुरक्षाबलों के वाहन के पास मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।


अधिकारियों ने बताया कि देश को हिला देने वाले इस बेहद हिंसक हमले में मारे गए लोगों में से ज्यादातर असैन्य नागरिक हैं।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोग्यानी ने बताया कि पूर्वी शहर जलालाबाद में हुए इस विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल भी हुए हैं। साथ ही इसके चलते समीपवर्ती पेट्रोल स्टेशन जलकर खाक हो गया। (वार्ता)
अगला लेख
कमजोर मांग से सोना लुढ़का, चांदी में गिरावट