बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 5 months drifted in sea,
Written By
Last Updated : शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (18:13 IST)

महीनों तक समुद्र में भटकने के बाद सुरक्षित लौटीं महिलाएं

महीनों तक समुद्र में भटकने के बाद सुरक्षित लौटीं महिलाएं - 5 months drifted in sea,
वॉशिंगटन। हवाई द्वीप की रहने वाली जेनिफर ऐपल और ताशा फुआबा 5 महीने तक समुद्र में भटकती रहीं। इस मुश्किल वक्त में भी दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और सूझबूझ के साथ प्रकृति के साथ संघर्ष करती रहीं। आखिरकार एक नौसना के जहाज ने दोनों को देखा और दोनों की सकुशल वापसी कराई जा सकी। यह कहानी किसी फिल्म जैसी जरूर है, लेकिन फिल्म नहीं हकीकत है। 
 
जेनिफर और फुयाबा मई में अपने दो कुत्तों के साथ हवाई से ताह‍िती के लिए रवाना हुईं। कुछ दिनों में खराब मौसम के चलते उनकी नाव का इंजन खराब हो गया। मुसीबतें एक के बाद एक आती रहीं। इंजन खराब होने के बाद फिर नाव का पाल टूट गया। दोनों में से एक का मोबाइल फोन पहले ही पानी में गिर गया था और दूसरा फोन भी खराब हो गया। उन पर शार्क के झुंड ने भी हमला किया। 
 
अच्छी बात यह थी कि वे वॉटर प्यूरिफायर और एक साल का राशन लेकर निकली थीं। पानी और खाने की कमी नहीं होने के कारण दोनों पांच महीनों तक खुद को जीवित रख सकीं। आखिरकार एक ताइवानी जहाज ने उन्हें जापान के पास समुद्र में देखा और अमेरिकी नौसेना को सूचित किया। बुधवार को नौसेना उन्हें सकुशल लेकर लौटी।

दोनों ने जब अमेरिकी नौसेना जहाज को अपनी सहायता के लिए आता देखा तो दूर से ही फ्लाइंग किस भी दिया। अमेरिकी नौसेना अधिकारियों ने बताया कि दोनों महिलाएं और उनके दोनों पालतू कुत्ते बिल्कुल ठीक हैं। ऐसा नहीं लग रहा है कि उन्हें खाने-पीने की तंगी से गुजरना पड़ा। जेनिफर कहती हैं, हर रोज ऐसा लगता था कि शायद आज आखिरी दिन हो या शायद यही आखिरी रात हो। 
 
दोनों ने बताया, 'मई में हमारे जहाज का इंजन खराब हो गया, लेकिन उम्मीद थी कि ताहिती तक हम अपनी वैकल्पिक नाव के जरिए पहुंच जाएंगे। लेकिन मुसीबतें एक के बाद एक आती रहीं। 2 बार शॉर्क के झुंड ने हम पर हमला किया। मुझे लगता है कि हम भाग्यशाली हैं कि इन सबके बाद भी बच गए और अपने घर वापस लौट सके।'
ये भी पढ़ें
दिवाली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना