1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. प्रेरक व्यक्तित्व
  4. atal bihari thoughts

आपकी सोच बदल सकते हैं अटल बिहारी वाजपेयी के ये 7 अनमोल विचार। Atal Bihari Vajpayee Quotes

atal bihari thoughts
अटल बिहारी वाजपेयी अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता के कारण हमेशा से ही लोकप्रिय रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने शिक्षा, भाषा और साहित्य पर हमेशा जोर दिया। उनके अनुसार शिक्षा और भाषा के माध्यम से न केवल प्रति व्यक्ति का, समाज का बल्कि उसकी स्थिति में भी सुधार किया जा सकता है। 
 
सामाजिक व्यवस्था पर भी उनकी सदैव पैनी नजर रही। आइए जानते हैं अटल बिहारी वाजपेयी के 7 अनमोल विचार, जो आपका जीवन बदल देंगे :- 
 
1. पारस्परिक सहकारिता और त्याग की प्रवृत्ति को बल देकर ही मानव-समाज प्रगति और समृद्धि का पूरा-पूरा लाभ उठा सकता है।
 
2. शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है। व्यक्तित्व के उत्तम विकास के लिए शिक्षा का स्वरूप आदर्शों से युक्त होना चाहिए।
 
3. हमारी माटी में आदर्शों की कमी नहीं है। शिक्षा द्वारा ही हम नवयुवकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत कर सकते हैं।
 
4. शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होनी चाहिए। ऊंची-से-ऊंची शिक्षा मातृभाषा के माध्यम से दी जानी चाहिए। 
 
5. राष्ट्र की सच्ची एकता तब पैदा होगी, जब भारतीय भाषाएं अपना स्थान ग्रहण करेंगी।
 
6. भुखमरी ईश्वर का विधान नहीं, मानवीय व्यवस्था की विफलता का परिणाम है।

 
7. निरक्षरता का और निर्धनता का बड़ा गहरा संबंध है।

अगला लेख
जन्मदिन मुबारक बाबा रामदेव : जानिए बाबा रामदेव के जीवन की प्रेरक बातें