सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में फर्जी रजिस्ट्री का काला खेल, 20 से ज्यादा दस्तावेजों में घोटाले की आशंका, जांच हुई तो सामने आएगा 100 करोड़ का फ्रॉड
- इंदौर में 12 साल की बच्ची की रहस्यमयी मौत, मां ने बताई ये कहानी
- इंदौर में Indigo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 140 यात्री थे सवार
- इंदौर- मालवा में क्यों रूठा मानसून, आखिर कब बरसेंगे राहत के बादल?
- भोपाल में ई रिक्शा पर लगा प्रतिबंध, इंदौर में कब लगेगी बेलगाम ट्रैफिक पर लगाम?
वीडियो कॉल पर महिला ने किया सुसाइड, कॉल चलता रहा, दरवाजा तोड़कर जो भी अंदर गया आंखें फटी रह गईं
इंदौर में आत्महत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने चलते वीडियो कॉल पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना इंदौर के आजाद नगर की है। यहां की 40 वर्षीय महिला रेशमा शेख ने वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वीडियो कॉल के दौरान वो अपने तलाकशुदा पति से बात कर रही थी।
आत्महत्या करने वाली रेशमा शेख ने अपने किराए के मकान में रहती थी, वहीं उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। रेशमा फिरदौस नगर की निवासी थीं और घटना के वक्त वह अपने तलाकशुदा पति से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थीं। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया है।
पति से हुआ था तलाक : आजाद नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 20 साल पहले रेशमा की शादी सनावद निवासी सईद से हुई थी, लेकिन तीन साल पहले उनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद वह इंदौर के पालदा इलाके में अपने मायके वालों से कुछ दूरी पर किराए के कमरे में अकेली रह रही थीं और आटा फैक्ट्री में काम करती थीं। बीते रविवार रात उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक ने इसकी सूचना उनके रिश्तेदारों को दी।
दरवाजा तोड़ा तो आंखें फटी रह गईं : मकान मालिक की सूचना पर रेशमा के रिश्तेदार आशिफ और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजे का लॉक तोड़ा। दरवाजा खुलते ही सभी स्तब्ध रह गए, क्योंकि रेशमा का शव फंदे पर लटका हुआ था। शव के पास ही उसका मोबाइल पड़ा था, जिसमें वीडियो कॉल चालू था। बताया जा रहा है कि यह कॉल उसने अपने तलाकशुदा पति सईद को किया था। इस वीडियो कॉल की जांच भी पुलिस कर रही है।
क्या है सुसाइड नोट में : पुलिस को रेशमा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। नोट की भाषा और उसमें लिखी बातों की जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। परिजनों ने बताया कि रेशमा की कोई संतान नहीं थी और वह मानसिक रूप से कुछ समय से परेशान चल रही थी। वहीं, जानकारी के अनुसार रेशमा का पूर्व पति सईद भी कुछ वर्षों से इंदौर में ही रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Edited By: Navin Rangiyal