सम्बंधित जानकारी
- CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?
- सुबह फोड़ा लेटर बम, दोपहर में पलटे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कहा, मुझे नहीं पता, जिसने छापा उसी अखबार से पूछो
- ट्रेन छूट गई तो हंस की बस पकड़ी थी इंदौर की भूमि ने, पिता बेटी का इंतजार करते रह गए, वो नहीं उसकी मौत आ गई
- इंदौर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई की ‘कतार’ छोटी क्यों नहीं होती, क्या निचले विभागों में नहीं हो रही सुनवाई?
- 44 दिन के मासूम की पलंग से गिरकर मौत, मां वॉशरूम गई इतनी देर में ये हो गया, इलाज के दौरान तोड़ा दम
आखिर क्यों टला इंदौर के विकास पर होना वाला आयोजन, क्या मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का लेटर बम है वजह
इंदौर के विकास को लेकर शहर में 3 जुलाई को होने वाला कार्यक्रम टल गया है। इस आयोजन में इंदौर के विकास को लेकर कई तरह के विमर्श होना थे। लेकिन ऐनमौके पर यह आयोजन टल गया है। इसकी वजह मुख्यमंत्री मोहन यादव की व्यस्तता बताई जा रही है। हालांकि अब नए सिरे से तिथि की घोषणा की जाएगी। इस आयोजन के लिए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर तक बुक कर लिया गया था और शहर के गणमान्य नागरिकों को कार्ड भी बांट दिए गए थे।
लेकिन 2 जुलाई को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का लेटर कांड हो गया, जिसमें एक अखबार ने दावा किया था इंदौर में विकास की अनदेखी से नाराज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम यादव को लेटर लिखा है। हालांकि मंत्री विजयवर्गीय ने लेटर लिखने के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर इंदौर के विकास को लेकर जो आयोजन तय हो गया था, जिसके निमंत्रण कार्ड भी बंट गए थे, वो अचानक रद्द क्यों कर दिया गया।
क्या कैलाशजी का लेटर है वजह : कार्यक्रम की घोषणा और उसके टलने को भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के लेटर कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में सियासत तेज हो गई है और कांग्रेस की तरफ से भी बयान आने लगे हैं। कांग्रेस में भाजपा की इस अंदरूनी खींचतान को लेकर खूब चटखारे लिए जा रहे हैं।
बता दें कि 2 जुलाई को एक अखबार के माध्यम से खबर सामने आई थी कि इंदौर के साथ हो रही उपेक्षा को लेकर 20 जून को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक चिट्ठी लिखी थी। पत्र में शहर के साथ हो रहे भेदभाव, परियोजनाओं में देरी सहित अन्य मुद्दों का जिक्र किया गया था। लेकिन मीडिया के सामने मंत्री विजयवर्गीय ने इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता, जिस अखबार में छपा है उसी से जाकर पूछ लो।
क्या था कथित लेटर में : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कथित पत्र में दावा किया गया है कि ढाई साल से इंदौर के साथ हो रही उपेक्षा से आहत हूं। इन वर्षों के दौरान उपेक्षा और असहयोग ही मिला है। पत्र में यह भी कहा गया बताया था कि शहर से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सार्वजनिक मंचों पर इस मुद्दे को उठाना उनकी विवशता होगी। मंत्री ने मास्टर प्लान में देरी, एयरपोर्ट विस्तार की कवायद न होने, पीथमपुर के बजाय विक्रमपुरी में नए सेंटर खोले जाने जैसी बातों का भी पत्र में उल्लेख किया था।
अचानक क्यों रद्द हो गया आयोजन : बता दें कि इंदौर में उम्मीदों का शहर इंदौर थीम पर सांसद शंकर लालवानी ने एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कार्यक्रम 3 जुलाई को होना था। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि फिलहाल कार्यक्रम टल गया है। नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।