सम्बंधित जानकारी
- कागजों पर ‘घोस्ट हॉस्पिटल’, डॉक्टरों को मिलीं नौकरियां, ट्रांसफर भी हो रहे, ये कांड हुआ सबसे स्वच्छ इंदौर में
- नैनीताल में होटल की खिड़की से गिरे झाबुआ के 3 साल बच्चे की मौत
- इंदौर में जलभराव ने यादगार बना दिया शादी का लम्हा, दुल्हन को गोदी में उठाकर मंडप तक गया दूल्हा, वीडियो हुआ वायरल
- साहित्य, संगीत और अध्यात्म की नगरी देवास क्या बन रहा है आतंकियों की पनाहगाह?
- इंदौर में पब पर सख्ती हुई तो फ्लैट्स और फार्म हाउस बने 'सीक्रेट पार्टी ज़ोन', सोशल मीडिया से तय हो रही एंट्री
केतन की हत्या से पहले सिया ने की केस स्टडी, वारदात के पहले पढ़ी थी इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की खबरें
पुलिस जांच में पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। इस हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल ने वारदात के पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की खबरें पढी थीं। उसके मोबाइल की जांच के बाद पुलिस ने यह खुलासा किया है। यह खुलासा होने के बाद हर कोई हैरान है। हालांकि इस मामले में फिलहाल लगातार जांच चल रही है।
ताकि सोनम जैसी गलती न हो : पुणे की सिया गोयल ने केतन अग्रवाल की हत्या ठंडे दिमाग और पूरी प्लानिंग के साथ की थी। हत्या से पहले उसने गूगल पर राजा रघुवंशी केस सर्च किया और उसे पूरा पढ़ा, ताकि जो गलती सोनम ने की, वह उसे न दोहराए। लेकिन पुलिस ने उसे भी केतन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। सोनम और सिया की हत्या के तरीके में भी समानता है। सोनम ने भी हत्या के बाद राजा के शव को खाई में फेंका था और सिया ने सीधे धक्का देकर हत्या को हादसा बताने की कोशिश की।
दरअसल, सिया ने राजा रघुवंशी केस से सबक लेकर हत्या की प्लानिंग को और ज्यादा सावधानी से पूरा करने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब सिया के मोबाइल की गूगल हिस्ट्री देखी तो पता चला कि उसने राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में पूरी जानकारी ली थी। सिया ने यह भी जाना था कि पुलिस की गिरफ्तारी के बाद महिला आरोपियों से मारपीट होती है या नहीं।
पुलिस जुटा रही डिजिटल सबूत : बता दें कि पुणे पुलिस केतन अग्रवाल मर्डर केस में डिजिटल सबूत भी जुटा रही है। इस दौरान राजा रघुवंशी केस के बारे में सिया द्वारा जानकारी जुटाए जाने का पता चला। इस मामले में राजा रघुवंशी के परिजनों का कहना है कि सोनम ने जिस तरीके से राजा की हत्या की थी, सिया ने भी उसी प्लानिंग को अपनाया और पहाड़ों पर केतन को घुमाने ले गई थी।