1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. school bus hits two wheeler in indore

इंदौर में बेकाबू हुई बच्चों से भरी बस, कई वाहनों को मारी टक्कर, 1 की मौत

indore bus accident
  • माणिकबाग ब्रिज के पास हुआ हादसा
  • बस में बैठे बच्चों में हड़कंप
  • लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Indore crime news : इंदौर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों से भरी एक बस बेकाबू हो गई। बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई।
 
बताया जा रहा है कि बस एक प्राइवेट स्कूल की थी। माणिकबाग ब्रिज के पास बस ने अनियंत्रित होकर एक टू व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि एक अन्य घायल हो गया। 
 
इसके बाद बस एक बिजली के खंभे में जा घुसी। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की वजह से बच्चे बुरी तरह घबरा गए। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भगवान जुगल किशोर को न्योता, बोले वीडी शर्मा 22 जनवरी को देश में मनाई जाएगी दीपावली