1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Saffron corridor built for Nitin Naveen in indore

नितिन नवीन के लिए बना भगवा कॉरिडोर, 100 मंच तैयार, रोड शो में रथ पर निकलेंगे राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

Saffron corridor built for Nitin Naveen
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 एवं 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर और उज्जैन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को दोपहर 1:45 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल पहुंचें।

कार्यक्रम स्थल पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे। आयोजन स्थल पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं ने अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

दोपहर करीब 2 बजे उनके कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। दोपहर करीब 3 बजे इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात सायं 5:05 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।

30 हजार लोगों को मिलेगी मुफ्त रजिस्ट्री : इंदौर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन स्वामित्व योजना के तहत 30 हजार हितग्राहियों को मुफ्त रजिस्ट्री बांटने के अभियान की शुरुआत करेंगे। सरकार बिना स्टाम्प शुल्क के भूमि स्वामी अधिकार दे रही है, जिससे हजारों परिवारों को मालिकाना हक मिलेगा।

सेवा संकल्प अभियान’ : नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सायं 6:45 बजे उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती, ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन में सहभागिता करेंगे। वे रात्रि 8 बजे रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में भी शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को प्रातः 4 बजे उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे। प्रातः 9:30 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे तथा 10 बजे इंदौर विमानतल से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे।
अगला लेख
उग्रवादियों ने की नागा गांव पर कब्जे की कोशिश: CRPF की 6 घंटे तक जवाबी कार्रवाई में NRFM के दो उग्रवादी भाई गिरफ्तार