सम्बंधित जानकारी
- एक और स्वयंभू बाबा पुलिस की गिरफ्त में, शरीर की शुद्धि के नाम पर करता था दुष्कर्म
- दिल्ली : सेना के मेजर पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, पीड़िता के पति ने की आत्महत्या
- शर्मनाक, इंदौर में दो मासूम बहनों से दुष्कर्म
- स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर अमेरिकी महिला ने लगाया रेप का आरोप
- मप्र में 7 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन स्कूली छात्र हिरासत में
इंदौर 48 घंटे में फिर शर्मसार, 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पिछले 48 घंटे के दौरान एक और मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आजाद नगर पुलिस सूत्रों ने शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि स्थानीय आलोक नगर में पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 50 साल के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
बच्ची के परिजन की इस बारे में शिकायत के बाद बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है, हालांकि पुलिस के किसी भी अधिकारी ने अब तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
दो दिन पहले स्थानीय एमजी रोड थाना क्षेत्र में सालभर की एक दुधमुंही बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोपी ने उसकी पांच साल की बहन के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की थी, लेकिन वह मौके से भाग निकली थी। इस मामले में पुलिस ने घटना के लगभग 10 घंटे बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
इंदौर में इसके पहले मई में छह महीने की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले ने देशभर को दहला दिया था। इस मामले में आरोपी को कुछ दिन में ही अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।
