सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी थी पत्नी, पति ने कर ली आत्महत्या
- UP के नोएडा में 5 लोगों ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव
- आंध्र में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले रिश्तेदारों को भेजे SMS
- आर्थिक तंगी के कारण 'द कपिल शर्मा शो' के कॉमेडियन ने खाया जहर, पड़ोसियों ने बचाई जान
- ऑनलाइन जहर मंगाकर युवक ने की आत्महत्या, फ्लिपकार्ट के डायरेक्टर समेत 3 के खिलाफ एफआईआर
इंदौर के सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या
इंदौर (मध्यप्रदेश)। हत्या के जुर्म में इंदौर के केंद्रीय जेल में दोहरी उम्रकैद भोग रहे 34 वर्षीय बंदी ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एमजी रोड पुलिस थाने के प्रभारी डीवीएस नागर ने बताया कि हत्या के एक मामले में वर्ष 2008 के दौरान अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए ललित उर्फ कालू (34) ने अपने पायजामे के नाड़े से उसकी बैरक में फांसी लगा ली।
थाना प्रभारी ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी की मौत के मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। इस बीच, केंद्रीय जेल की अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि ललित को एक हत्याकांड में दोहरी उम्रकैद सुनाई गई थी।
सोनकर ने बताया कि अन्य कैदियों से ललित के विवाद के चलते उसे जेल की अलग बैरक में रखा गया था। जेल अधीक्षक के मुताबिक 34 वर्षीय कैदी ने अपने पायजामे के नाड़े का फंदा बनाया और अपनी बैरक के दरवाजे पर बुधवार रात 11:45 बजे के आसपास लटककर फांसी लगा ली।
उन्होंने यह भी बताया, ललित के कब्जे से हाल ही में तंबाकू जब्त किया गया था, लेकिन हमारी पूछताछ के दौरान उसने नहीं बताया कि उसे जेल में किसने तंबाकू लाकर दिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी की मौत के मामले की न्यायिक जांच होगी।(भाषा)
