1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Massive fire in shopping mall in Indore

इंदौर में शॉपिंग मॉल में भीषण अग्निकांड, कपड़ों की दुकान में लगी आग से 2 करोड़ का माल खाक

देवास नाका क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल के भूमिगत तल और पहली मंजिल पर आग लगी जिससे 4 मंजिलों वाली व्यावसायिक इमारत में धुआं भर गया

Massive fire in shopping mall in Indore
fire in shopping mall:  इंदौर में बुधवार को एक शॉपिंग मॉल (shopping mall) में आग लगने से रेडीमेड कपड़ों की दुकान (readymade clothes shop) में करीब 2 करोड़ रुपए का माल जलकर खाक हो गया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सुशील कुमार दुबे ने बताया कि शहर के देवास नाका क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल के भूमिगत तल और पहली मंजिल पर आग लगी जिससे 4 मंजिलों वाली इस व्यावसायिक इमारत में धुआं भर गया।ALSO READ: Delhi : आवासीय फ्लैट में लगी आग, एक महिला की मौत, 2 अन्य घायल
 
दुबे ने बताया कि आग के कारण महंगे ब्रांड के कपड़ों की एक दुकान में करीब 2 करोड़ रुपए के नुकसान की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि यह दुकान 3 महीने पहले ही खुली थी। एएसआई ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में जनहानि की कोई सूचना नहीं है और संदेह है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
शहडोल में कल 7वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, अब तक करीब 20 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले