सम्बंधित जानकारी
- दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्या बोले दिग्गी
- नहीं मिल रहा शारीरिक सुख, इंदौर में पति से नाखुश पत्नी ने मांगा तलाक
- इंदौर में पानी के संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने मटके फोड़े, नगर निगम घेरा, कई कॉलोनियों में बूंद बूंद को तरसे लोग
- अधिकारियों से कहते हैं, लड़कियां ताड़ने के लिए सूट पहनकर आते हो, इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर की PMO में शिकायत, जांच टीम आई
- कांग्रेस का महाजाम, मप्र के 11 जिलों में 747 स्थानों पर चक्काजाम, भारी पुलिस तैनात, कहीं एंबुलेंस तो कहीं बारातें फंसी
इंदौर में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, आसपास का इलाका खाली कराया, 7 दमकल वाहन मौके पर
इंदौर के धार रोड स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री डीयू ड्रॉप एरिगेशन में शनिवार सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसका काला धुआं और गुब्बार कई किलोमीटर दूर से देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश करती रही।
सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर रवाना की गईं। वर्तमान में आग को देखते हुए दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और लगातार पानी की बौछार कर रही हैं। दमकल कर्मी जान जोखिम में डालकर लगातार मशक्कत कर रहे हैं, परंतु अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था और वह रह-रहकर धधक रही है।
आसपास का क्षेत्र खाली करवाया गया : आग किस वजह से लगी, इसके वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एहतियात बरतते हुए पुलिस और प्रशासन ने सूझबूझ दिखाई और सबसे पहले कारखाने के आसपास के पूरे रिहायशी और कमर्शियल क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करवा लिया है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को टाला जा सके। मौके पर पुलिस बल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को संभालने के लिए मुस्तैद हैं।
कच्चा माल जलकर खाक हुआ : शुरुआती इनपुट्स के मुताबिक कारखाने के भीतर रखा हुआ कीमती सामान और कच्चा माल जलकर पूरी तरह से खाक होने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह है कि इस आपदा में अब तक किसी भी व्यक्ति के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Edited By: Naveen R Rangiyal