1. खबर-संसार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. mahankal temple

इंदौर के कुष्ठरोगियों को मिला महाकाल का आशीर्वाद

mahankal temple
इंदौर। परदेशीपुरा स्थित कुष्ठ सेवा सदन के स्वालंबी कुष्ठ रोगियों ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए।
 
भाव विभोर होकर गंगा राम ने कहा सुबह 5 बजे से ही उठकर सब तैयार हो गए थे एवं सबके चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि हमने कल्पना भी नहीं की थी कि इस जन्म में ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन कर पाएंगे।
  
उपरोक्त कार्यक्रम इंदौर के कृष्णा मिश्रा, जो कि अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक हीलर कृष्ण गुरुजी के रूप में जाने जाते हैं, उनके द्वारा आयोजित किया गया था। बाद में कृष्ण गुरुजी ने इस आयोजन के लिए महाकाल प्रशासन को साधुवाद भी दिया।