सम्बंधित जानकारी
- Gujarat: बुलेट ट्रेन निर्माण स्थल पर ढांचा गिरने से 1 मजदूर की मौत, 2 को बचाया
- इंदौर में अब नया विवाद, लगा गजवा-ए-हिंद का पोस्टर, हिंदू संगठनों में आक्रोश
- MP : तीसरी पत्नी के उकसावे पर 6 वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या, दंपति को उम्रकैद
- तेज साइलेंसर वाली बुलेट रोकी तो बाप-बेटे ने SHO को पीट डाला, एसएचओ घायल, अस्पताल में भर्ती
- लोडेड रिवॉल्वर के साथ अल सुबह क्या कर रहे थे गोविंदा, एक्टर ने बताया कैसे हुआ हादसा
इंदौर में पुलिस ने बुलेट के सैकड़ों साइलेंसरों पर क्यों चलाया बुलडोजर?
Indore news in hindi : पटाखों की तेज आवाज वाली बुलेट मोटरसाइकिलों से शहर को निजाज दिलाने के लिए इंदौर यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। बाइकों के मोडिफाइड साइलेंसरों को जब्त कर उन पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं।
इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सैकड़ों बाइकों के मोडिफाइड साइलेंसर जब्त कर उन्हें बुलडोजर से कुचल दिया। लोगों की परेशानी को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाही की।
उल्लेखनीय है कि पुलिस शहर भर में विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर मॉडिफाई साइलेंसर जब्त कर रही है। बाइक से साइलेंसरों को निकालने में मैकेनिकों की मदद ली जा रही है। इस तरह के साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों पर एक हजार रुपए का जुर्माना लग रहा है और साइलेंसर भी जब्त हो रहे हैं।इंदौर में पुलिस कुछ दिनों से लगातार कार्रवाई कर पटाखे जैसी आवाज करने वाली बुलेट के साइलेंसर जब्त कर उन्हें बुलडोजर से नष्ट कर रही है #IndoreNews #Indore #Silencer #bullet #IndorePolice pic.twitter.com/7zCIDqDsbL
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) November 7, 2024
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में शांति बनाए रखना और ध्वनि प्रदूषण को रोकना है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
