सम्बंधित जानकारी
- अब बगैर हेलमेट इंदौर में नहीं मिलेगा पेट्रोल, अस्पताल, मेडिकल केस में रहेगी छूट
- इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल
- अभिषेक बनकर ड्रग्स दिया और हिंदू युवती से रेप करता रहा जीशान पठान
- सनातनी विधायक शुक्ला को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की फटकार, दाल-बाटी पार्टी में नहीं जाने वाले भी टेंशन में
- इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे
ट्रैफिक नहीं संभल रहा तो जनता पर थोपा आदेश, हेलमेट के खिलाफ याचिका दायर, 1 अगस्त से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं
- पूर्व जस्टिस की हिदायत में कई सुझाव, लेकिन इंदौर प्रशासन की सुई सिर्फ हेलमेट पर अटकी
- सिर्फ हेलमेट से खराब सड़कें, बंद सिग्नल और लावारिस चौराहे कैसे सुधरेंगे?
- ट्रैफिक सुधार कमेटी के सुझाव में तो कई निर्देश, उनका क्या करेगा प्रशासन?
याचिका लगाने वाले हाईकोर्ट के वकील रीतेश ईनानी ने वेबदुनिया को बताया कि हेलमेट की अनिवार्यता का नियम शहर के बाहरी क्षेत्रों में लागू किया जा सकता है, लेकिन शहर के मध्य क्षेत्र में दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण यहां वैसे ही ट्रैफिक लगभग रेंगते हुए चलता है। बता दें कि याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी।
हेलमेट पर अटकी सुई : दरअसल, प्रशासन ने यह नियम पूर्व जस्टिस मनोहर सप्रू की अध्यक्षता में बनी यातायात सुधार कमेटी के इंदौर ट्रैफिक को लेकर की गई समीक्षा के बाद लागू किया था। हालांकि उनके सुझाव में कई तरह की बातें थीं, लेकिन इंदौर प्रशासन की सुई सिर्फ हेलमेट पर ही अटक गई और जनता पर हेलमेट का आदेश थोप दिया, जबकि शहर की सड़कों में गड्डे सबसे बड़ी समस्या है। खराब सड़कों से लोग परेशान हैं। कई जगह जाम की स्थिति बनती है, चौराहों पर सिग्नल बंद पड़े हैं। चौराहों पर ट्रैफिक जवान नजर नहीं आ रहे हैं, वन वे पुलिस की कंट्रोल में नहीं है। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सिर्फ हेलमेट अनिवार्य करने से शहर का ट्रैफिक सुधरेगा।
ब्लैक स्पॉट पर हेलमेट जरूरी है : ट्रैफिक एक्सपर्ट अतुल शेठ ने बताया कि ब्लैक स्पॉट पर जरूरी है। हालांकि शहर में हेलमेट की उपयोगिता नहीं है, बायपास या रिंगरोड, सुपर कोरिडॉर पर हेलमेट जरूरी है। शहर में हादसे नहीं होते हैं, हालांकि हेलमेट की उपयोगिता सभी जगह है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्या होगा : बता दें कि ट्रैफिक सुधार के नाम पर जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर में हेलमेट अनिवार्य करने के आदेश तो जारी कर दिए हैं, लेकिन यह नहीं देखा कि शहर में हजारों की संख्या में इलेक्ट्रिक व्हीकल हैं, जो बैटरी से चलते हैं, ऐसे में इन वाहनों के चालकों पर कैसे हेलमेट लागू किया जाएगा।
बता दें कि इंदौर में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अभय मनोहर सप्रे ने निर्देश दिए थे कि सरकारी कर्मचारी व विद्यार्थियों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया जाए। दूसरे ही दिन कलेक्टर ने हेलमेट के बगैर पेट्रोल नहीं भराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
तो लाइसेंस रद्द होगा : इंदौर में एक अगस्त से बगैर हेलमेट पहने वाहन चालक पंपों से पेट्रोल नहीं भरवा पाएंगे। इसके लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किए है। हालांकि मेडिकल स्थिति में छूट रहेगी। यदि पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों ने हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल दिया तो फिर पंपों को लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है। यह आदेश 1 अगस्त से लागू होगा।
