सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में सनसनीखेज वारदात, कॉलोनाइजर से लूटा 25 लाख का माल
- चुनाव के नतीजे बताओ, एक करोड़ पाओ, इंदौर के प्रोफेसर ने किया ऐलान, लेकिन ये है शर्त
- Indore : घर में बिना मिट्टी के उगाया केसर, किसान ने अपनाई यह पद्धति
- CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए 1573 करोड़ रुपए
- अपनी ही सूरत नहीं पहचान पाएंगे, ये है भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की असली तस्वीर
इंदौर समेत कई जिलों में देवउठनी ग्यारस पर छुट्टी घोषित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Public Holiday News : मध्य प्रदेश में देवउठनी ग्यारस (12 नवंबर) के अवसर पर इंदौर समेत कई जिलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। सोमवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह समेत सभी जिलों के कलेक्टरों ने छुट्टी के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में उल्लेख किया गया है कि स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
प्रदेश में देवउठनी ग्यारस के अवसर पर इंदौर, रतलाम, सागर, बैतूल, भिंड, छिंदवाड़ा, सतना और उमरिया जिले में छुट्टी रहेगी। सभी जिलों के कलेक्टरों ने छुट्टी के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में उल्लेख किया गया है कि स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
इंदौर कलेक्टर ने छुट्टी की घोषणा के आदेश में कहा है कि दिनांक 12 नवंबर 2024 (देवउठनी ग्यारस) मंगलवार का संपूर्ण जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। आदेश क्रमांक 1445/ 2024 को जारी करते हुए कहा गया है कि यह संशोधित आदेश है।
इस आदेश की सूचना सरकार को भी भेजी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग को अवकाश के बारे में सूचित किया गया है। बैंक एवं कोषालय को बंद से मुक्त रखा गया है। देवउठनी एकादशी के दिन से शुभ-मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इसे देव दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
