सम्बंधित जानकारी
- लॉ की छात्रा से रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
- क्यों पटरी पर नहीं आ रहा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का बदहाल ट्रैफिक, सारे प्रयोग हो रहे फैल, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
- बड़ा नाम करेंगे में सुरभि का किरदार निभाने के लिए आयशा कादुस्कर को निजी अनुभवों से मिली प्रेरणा, इंदौर से है खास नाता
- इंदौर के 2 स्कूलों को मिली RDX और मानव बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, मामला दर्ज
- इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, NDPS और IPS को तमिलनाडु से आया ईमेल, स्कूल बिल्डिंग खाली कराई
हार्ट अटैक आया, लेकिन दवाई नहीं ली और चली गई जान, ये थी दवा नहीं लेने की वजह
इंदौर में अपने धर्म के प्रति आस्था का एक अनौखा उदाहरण सामने आया है। जैन धर्म के एक शख्स ने हार्ट अटैक आने पर भी इसलिए दवाई खाने से इनकार कर दिया क्योंकि वे जैन धर्म की परंपरा के अनुसार नवकारसी के पहले दवाई नहीं ले सकते थे। उन्होंने दवाई लेने से मना कर दिया। जिसके चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
दरअसल यह मामला इंदौर का है। जहां जैन धर्म के मेडिकल व्यवसायी अमित चेलावत की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अगर वे दवाई ले लेते तो उनकी जान बच सकती थी। लेकिन उन्होंने दवा लेने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि जैन धर्म की परंपरा के अनुसार नवकारसी के पहले दवाई नहीं ले सकते है। इसी दौरान आए दूसरे हृदयाघात ने उनकी जान ले ली।
अटैक आया क्यों नहीं ली दवा : अमित चेलावत को उस समय अटैक आया जब वे खेल प्रशाल में अपने साथियों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे।खेल के दो दौर पूरे हो चुके थे, तभी उनके सीने में दर्द शुरू उठा और वे एक ओर जाकर बैठ गए। कुछ ही देर में जब वे अचेत अवस्था में जाने लगे तो वहां मौजूद साथियों ने सीपीआर, यानी सीने पर पंपिंग की तो अमित उठ बैठे। उन्हें साथियों ने तात्कालिक उपचार के रूप में सार्बिट्रेट टेबलेट देना चाही तो अमित ने यह कहकर लेने से इनकार कर दिया कि वे अपनी जैन धर्म की परंपरा (नवकारसी) के अनुसार सुबह 8 बजे के पहले कुछ खा नहीं सकते। साथियों ने जबरन जब मुंह में दवाई दी तो दो बार उन्होंने निकाल दी। इसी दौरान उन्हें दिल का दूसरा दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
कौन थे अमित चेलावत: अमित चेलावत एमवाय रोड पर मनोहर केमिस्ट के नाम से दुकान संचालित करते हैं। मेडिकल व्यवसायी अमित चेलावत की उम्र मात्र 49 वर्ष की थी और उनकी दो बेटियां भी हैं। अमित के पिता मनोहर चेलावत का कोरोना काल में निधन हो गया था।
Edited By: Navin Rangiyal