सम्बंधित जानकारी
- इंदौर के नाम बदलने पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
- इंदौर का नाम बदलने की अटकलें बेबुनियाद, सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं
- बाइक सवार बदमाशों ने अभिनेत्री को लूटा, 6 KM तक किया बदमाश का पीछा, नहीं मिला मददगार
- इंदौर में युवती को लिफ्ट देना पड़ा भारी, खुद को कालगर्ल बताकर बाइक सवार को लूटा
- इंदौर में जीप से कुचलकर गई मासूम बच्चे की जान, 3 बहनों में इकलौता था
क्रिप्टो करेंसी एप में छेड़छाड़, जापानी निवेशक को लगाया करोड़ों का चूना
इंदौर। क्रिप्टो करेंसी एप में छेड़छाड़ कर एक व्यक्ति ने जापान के निवेशक को करोड़ों का चूना लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में एक सॉफ्टवेअर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।
इंजिनियर संदीप गोस्वामी पर आरोप है कि वह पहले जिस कंपनी में काम करता था वहां के क्लाइंट के क्रिप्टो करेंसी एप की गोपनीय जानकारी का पूरा फायदा उठाया। इस जानकारी की मदद से एप में सेंधमारी की और खुद के और रिश्तेदारों के क्रिप्टो करेंसी अकाउंट में रिर्वाड पाइंट ट्रास्फर कर लिए।
यह मामला उस समय उजागर हुआ जब नो बोर्ड्स टेक्निकल के संचालत पीयूष सिंह ने साइबर सेल में अपने ग्राहक रियोत केशी कुबो के एप में बिटकॉइन और ईथर कॉइन में हेरफेर की शिकायत की। कंपनी ने अपने जापानी क्लाइंट के लिए 3 ऐप बनाए थे, जिनकी मदद से क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया जा सकता है।
आरोपी को इस बात की जानकारी थी कि इस एप में 200 लोगों ने 500 बिटकॉइन और 600 ईथर कॉइन में निवेश किया है। इस एप पर रोज करंसी खरीदने पर यूजर्स को रोज रिर्वाड पाइंट दिए जाते हैं। आरोपी ने 100 लोगों के रिवॉर्ड पाइंट अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए।
जांच में पता चला है कि आरोपी ने वजीरेक्स नामक एप से बिटकॉइन ट्रांस्फर किए। पुलिस ने वजीरेक्स से जानकारी निकालने के बाद आरोपी को उत्तरप्रदेश के वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया।
