Tue, 16 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Adivasi children, Ganesh creation, earth's Ganesh

आदिवासी बच्चों ने बनाए पर्यावरण हितैषी गणेश

Adivasi children
इंदौर। पर्यावरण जागरूकता के चलते बच्चे भी पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर अपना योगदान दे रहे हैं। इसी से प्रेरित होकर एकलव्य आवासीय विद्यालय (विशेष पिछड़ी जनजाति) के छात्र-छात्राओं ने प्रसिद्ध मूर्तिकार देवेंद्र अत्रेजी के मार्गदर्शन में मिट्टी से गणेशजी का निर्माण किया। 
 
बच्चों ने अत्रेजी से मूर्ति निर्माण की बारीकियों को सीखकर 100 से भी अधिक पर्यावरण हितैषी गणेशजी की मूर्तियां बनाईं। इन मूर्तियों की विशेषता यह रही की यहां पर सिर्फ बैगा भारिया सहरिया जनजाति के विद्यार्थियों द्वारा मूर्ति निर्माण से उनमें विशेष संस्कृति की छाप स्पष्ट दिखाई दे रही है। 
 
इस अवसर पर स्टाफ एवं अन्य सदस्यों द्वारा गणेशोत्सव में बच्चों द्वारा बनाई मूर्तियां ही अपने घर पर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य मैथ्यू ने आभार व्‍यक्‍त किया एवं संचालन भूपेश यादव द्वारा किया गया।
ये भी पढ़ें
नीतीश का शरद पर हमला, बोले इसलिए नहीं मिला जनादेश...